HomeदेशFoundation day पर कांग्रेस करेगी नागपुर में बड़ी रैली, पांच लाख कार्यकर्ताओं...

Foundation day पर कांग्रेस करेगी नागपुर में बड़ी रैली, पांच लाख कार्यकर्ताओं को जुटाकर राहुल गांधी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Published on

विकास कुमार
कांग्रेस के एक सौ 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर 28 दिसंबर को नागपुर में बड़ी रैली का आयोजन होगा। इस रैली के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ’हैं तैयार हम’ थीम पर आयोजित इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को इकट्ठा करने का मकसद रखा गया है। इस रैली में सोनिया गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

28 दिसंबर को होने वाली रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने तैयारियों की समीक्षा की है। इस रैली के लिए ऐतिहासिक शहर नागपुर में तैयारी की जा रही है। पटोले ने बताया कि विशाल रैली को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा जा रहा है। पटोले ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की अनदेखी करने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। पटोले ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए खतरा पैदा कर रही है इसलिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस की है।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं और सीटों की संख्या के मामले में यह उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है इसलिए कांग्रेस की इस रैली से महाराष्ट्र की राजनीति पर असर पड़ेगा। इस रैली के जरिए कांग्रेस महाराष्ट्र में महागठबंधन में अपनी बारगेनिंग पावर बढ़ाएगी।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this