Homeदेशयूपी निकाय चुनाव: जनता को रिझा रही पार्टियों का प्रचार थमा ,मतदान...

यूपी निकाय चुनाव: जनता को रिझा रही पार्टियों का प्रचार थमा ,मतदान 11 तारीख को होगा 

Published on


न्यूज़ डेस्क 

यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होना है ऐसे में आज शाम को प्रचार थम गया। सभी दलों ने पूरी ताकत के साथ अपने उम्मीदवारों को जीताने का प्रयास किया है ,बीजेपी और सपा ने प्रचार में एक दूसरे पर बढ़त बढ़ने की पूरी कोशिश की है। भाजपा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रचार के अंतिम दिन आज  मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर, बांदा व चित्रकूट में ताबड़तोड़ जनसभाएं की है । वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भदोही तथा अयोध्या में जनसभाओं को संबोधित किया है।  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज मंगलवार को कानपुर व फरूर्खाबाद में जनसभा को सम्बोधित किया है।    
  उधर ,समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अंतिम दिन कानपुर में चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने सोमवार को मेरठ व अलीगढ़ में रोड-शो के जरिए प्रचार किया था। उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को कानपुर में रोड-शो कर सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी अंतिम दिन कई जगह सभाएं की है।
       बता दें कि दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, फरुर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा,अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही में चुनाव होगा।
      राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सात नगर निगम के महापौर पदों के 92 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें 90 नामांकन वैध पाए गए हैं। इन नगर निगमों के महापौर पद पर निर्वाचन लड़ने वाले 83 उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि इन नगर निगमों के 581 पार्षदों हेतु निर्वाचन लड़ने वाले 3840 उम्मीदवार हैं, 95 नगर पालिका अध्यक्षों हेतु 969 उम्मीदवार, नगर पालिका परिषद के 2520 सदस्यों हेतु 13315 उम्मीदवार तथा 267 नगर पंचायत अध्यक्षों के पद हेतु 2942 उम्मीदवार तथा 3459 नगर पंचायत सदस्यों हेतु 17997 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस प्रकार 6929 विभिन्न पदों हेतु 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसके लिए आगामी 11 मई को मतदान कराया जायेगा।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...