दिशा सालियान और सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए 19 नवंबर को मुंबई चलो अभियान

0
8

19 नवंबर 2026 को मुंबई के आजाद मैदान में सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मामले की सीबीआई (CBI) कोर्ट-मॉनिटरर्ड जांच की मांग को लेकर एक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। यह प्रदर्शन शाम 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के सांसदों और आम नागरिकों से न्याय और महिला सुरक्षा के समर्थन में जुड़ने की अपील की गई है।

19 नवंबर को मुंबई के आजाद मैदान में रैली (जनसभा) करने के बाद, एडवोकेट नीलेश ओझा और उनके सहयोगी वहां से मार्च करते हुए सीबीआई (CBI) ऑफिस और उसके बाद एनसीबी (NCB) ऑफिस जाएंगे।
दिशा सालियान मामले में व्यापक जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने इस मार्च और विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इस जन आंदोलन के जरिए वे मामले से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड्स और सबूतों की पूरी जांच करने की मांग कर रहे हैं।

Qvive नेटवर्क पर एडिटर इन चीफ आशुतोष पाठक के साथ बातचीत में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने सुशांत सिंह राजपूत (SSR) मामले की जांच से जुड़ी पद्म पुरस्कार प्राप्त सीबीआई अधिकारी नूपुर प्रसाद पर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की जगह उनकी हत्या में संलिप्त आरोपियों को बचाने के लिए तिकड़म करने के कई आरोप लगाए जिन में से निम्नलिखित प्रमुख है:
1. मामले की जानकारी छिपाने का आरोप: निलेश ओझा ने पद्म पुरस्कार प्राप्त सीबीआई की उक्त जांच अधिकारी नूपुर प्रसाद पर यह आरोप लगाया कि जांच अधिकारी के रूप में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान मामले से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों और सबूतों को कथित रूप से दबाया या छुपाया।
2. रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी न करना: निलेश ओझा का आरोप है कि कोर्ट द्वारा कस्टोडियल इंटरोगेशन (हिरासत में पूछताछ) को सही माने जाने के बावजूद नूपुर प्रसाद और उनकी टीम ने मुख्य संदिग्धों (जैसे रिया चक्रवर्ती) को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे मामले की जांच प्रभावित हुई।
3. कमजोर या ‘बकवास’ जांच की रिपोर्ट बनाना: निलेश ओझा के द्वारा पद्म पुरस्कार प्राप्त सीबीआई की जांच अधिकारी नूपुर प्रसाद की आलोचनाओं में दावा किया गया कि सीबीआई द्वारा तैयार की गई क्लोजर या स्टेटस रिपोर्ट कथित तौर पर आरोपियों को बचाने वाली थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई की जांच अधिकारी नूपुर प्रसाद के द्वारा जांच को आत्महत्या के उकसावे के एंगल पर लाकर कमजोर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here