Homeदेशफ़ोर्ब्स ने जारी की अमीरों की सूची ,एशिया के सबसे अमीर बने...

फ़ोर्ब्स ने जारी की अमीरों की सूची ,एशिया के सबसे अमीर बने मुकेश अंबानी

Published on



न्यूज़ डेस्क

मुकेश अम्बानी फिर से एशिया के सबसे अमीर कारोबारी घोषित किये गए हैं। दुनिया के अमीरों में अंबानी की हैशियत 9 वे स्थान पर रखी गई है। अंबानी की संपत्ति 83 . 4 अरब डॉलर आंकी गई है। गौतम अडानी 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 24 वे स्थान पर खिसक गए हैं। यह आंकड़ा हाल में ही फ़ोर्ब्स ने जारी किया है।
फोर्ब्स की मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची के मुताबिक, अदाणी 24 जनवरी, 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई।
हालांकि, वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। 2022 में इनकी संपत्ति 750 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।
शीर्ष-25 अमीरों की संपत्ति 200 अरब डॉलर घटी : फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक, एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर घट गई। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर (2.3 लाख करोड़ डॉलर) थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर (2.1 लाख करोड़ डॉलर) रह गई। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है। -एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं। बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं।

Latest articles

गोविंदा ने 18 करोड़ में ऑफर हुई इस हॉलीवुड फिल्म को ठुकराया

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।पिछले दिनों उनके उनकी...

आईपीएल में शराबऔर तंबाकू के विज्ञापन पर केंद्र ने उठाया बड़ा कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल 2025 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग को एक महत्वपूर्ण...

चुनाव से पहले JDU को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के महासचिव RJD में शामिल

इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सत्ता...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने दूसरीबार जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब...

More like this

गोविंदा ने 18 करोड़ में ऑफर हुई इस हॉलीवुड फिल्म को ठुकराया

गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।पिछले दिनों उनके उनकी...

आईपीएल में शराबऔर तंबाकू के विज्ञापन पर केंद्र ने उठाया बड़ा कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल 2025 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग को एक महत्वपूर्ण...

चुनाव से पहले JDU को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के महासचिव RJD में शामिल

इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सत्ता...