Homeदेशमाइक्रोसॉफ्ट के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव, अब AI देगा ज्यादा स्मार्ट...

माइक्रोसॉफ्ट के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव, अब AI देगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरिएंस

Published on

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लोकप्रिय विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव किया है।कंपनी का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि फंक्शन के स्तर पर भी काफी अहम है। अब यह मेन्यू पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज और यूजर-फ्रेंडली होगा।

माइक्रोसॉफ्ट का नया स्टार्ट मेन्यू अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस होगा। यह AI आपके इस्तेमाल के तरीकों को समझकर आपको जरूरी ऐप्स, सेटिंग्स और डॉक्युमेंट्स सजेस्ट करेगा। इसे “AI-powered recommendations” फीचर कहा जा रहा है, जो आपके पिछले काम के आधार पर जरूरी चीजें सामने लाता है।

नए अपडेट के बाद स्टार्ट मेन्यू के अंदर एक नया सेक्शन जोड़ा गया है – Recents।यहां आपको वे फाइलें और ऐप्स दिखाई देंगे जिन्हें आपने हाल में एक्सेस किया है। इससे बार-बार सर्च करने की झंझट खत्म हो जाएगी।

नया स्टार्ट मेन्यू अब सिर्फ एक लॉन्चर नहीं, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।यह अपडेट शुरुआत में विंडोज 11 यूजर्स को मिलेगा और आने वाले महीनों में यह व्यापक रूप से रोल आउट किया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि यूजर्स के डेटा को पूरी तरह से सिक्योर रखा जाएगा और AI फीचर्स पूरी तरह से डिवाइस-लेवल पर काम करेंगे, जिससे आपकी जानकारी क्लाउड पर शेयर नहीं होगी।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this