HomeदेशMonsoon Update Today 22 June 2024: दिल्ली से लेकर बिहार तक, आज...

Monsoon Update Today 22 June 2024: दिल्ली से लेकर बिहार तक, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Published on

Monsoon Update Today
आज और कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं और पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण से मौसम में बदलाव होगा। सिक्किम में इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 40-41 तक बना रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में बारिश भी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में देश के अधिकांश इलाकों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा और लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 जून से 3 जुलाई के बीच मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून आने की पूरी संभावना है। इस बीच भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पहुंचकर तकरीबन 10 दिनों तक रुकने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एकबार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है।

पूर्वानुमान के मुताबिक आज बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी, इसके बाद इसमेें आने की संभावना है। इस बीच तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़ केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्वी राजस्थान, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...