HomeदेशMonsoon in India: महाराष्ट्र पहुंच गया मानसून, जल्द इन राज्यों में देगा...

Monsoon in India: महाराष्ट्र पहुंच गया मानसून, जल्द इन राज्यों में देगा दस्तक, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Published on

Aaj Ka, Mausam
उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हालांकि, देश में मॉनसून का आगमन हो चुका है और कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी कई इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने 7 से 10 जून तक उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जून को पश्चिम राजस्थान के कुछ इलाकों में तूफान और औलावृष्टि की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि 9 से 10 जून के बीच मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली-यूपी में अभी भी मौसम गर्म बना हुआ है। यूपी-दिल्ली में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे रहा है। उससे पहले प्री-मानसून की हल्की-फुल्की बारिश होगी, जिससे दिल्ली वासियों को राहत मिलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की आंधी-बारिश हो रही है, लेकिन भर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

वहीं बीते गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया कि देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश हो सकती है। वहीं सात जून को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में धूल भरी आंधी आ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम वाले इलाके में एक चक्रवाती सिस्टम बना है, जो पश्चिम बंगाल तक फैले एक टर्फ से जुड़ा है। इसका असर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक देखने को मिलेगा।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this