Homeदुनियापीएम मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए कई योजनाओं का...

पीएम मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के देशों के लिए कई योजनाओं का किया ऐलान 

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के देशो के लिए 12 सूत्री एक्शन प्लान क ऐलान किया है। इस प्लान पर भारत बड़ी राशि खर्च भी करेगा।  बता दें कि हिंद प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते दखल को रोकने के लिए भारत हिंद प्रशांत देशों के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा भी उसी रणनीति का हिस्सा है।     

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंद प्रशांत देशों के लिए जो 12 सूत्री एक्शन प्लान तैयार किया है उसके तहत भारत सरकार फिजी में एक 100 बेड के अस्पताल का निर्माण कराएगी।पापुआ न्यू गिनी में एक आईटी और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग हब बनाया जाएगा। अगले पांच सालों में सागर अमृत स्कॉलरशिप के तहत 1000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी। इसके साथ ही 2023 में पापुआ न्यू गिनी में जयपुर फुट कैंप आयोजित किया गया था। अब हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के अन्य देशों में भी हर साल ऐसे दो कैंप आयोजित किए जाएंगे।इसके साथ ही इस इलाके में की छोटे उद्योग भी लगाए जायेंगे। 

     योजना के तहत अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हिंद प्रशांत देशों की सरकारी इमारतों पर सोलर प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार हिंद प्रशांत देशों में डीसेलिनेशन यूनिट स्थापित की जाएंगी। समुद्र में चलने वाली एंबुलेंस की सप्लाई की जाएगी। और हिंद प्रशांत देशों के विभिन्न अस्पतालों में डायलिसिस यूनिट स्थापित की जाएंगी। 24 घंटे इमरजेंसी हेल्पलाइन स्थापित की जाएंगी। हिंद प्रशांत देशों में भारत जन औषधि केंद्र स्थापित करेगा। साथ ही हिंद प्रशांत देशों में योगा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this