पीएम पर मालदीव के मंत्री की अभद्र टिप्पणी ,मुइज्जू सरकार ने मंत्री को किया निलंबित

0
147

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर वैसे तो मालदीव की सरकार की भौंहें भी टेढ़ी हो गई थी, लेकिन मालदीप की मुइज्जु सरकार की एक महिला मंत्री मरियम शिउना ने तो हद ही पार कर दी।उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोशल मीडिया पर एक अपमानजनक टिप्पणी कर दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत सरकार ने मालदीव के मुइज्जू सरकार के समक्ष मामला उठाया।मालदीव की राजधानी माले में भारतीय उच्चायुक्त ने महिला मंत्री मरियम शिउना की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके बाद मालदीप सरकार ने पीएम मोदी पर अपनी महिला मंत्री की टिप्पणी पर बयान जारी कर कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर जो बयान दिया है यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मालदीव सरकार की इसमें कोई सहमति नहीं है और न ही मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है। मालदीव की युवा शक्ति का उपमंत्री मरियम शिउना ने जब पीएम मोदी के उस पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने आने की अपील की थी, तब भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा आलोचना करने के बाद मंत्री शिउना ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी।

मालदीव सरकार ने मुद्दे से झाड़ा पल्ला

मालदीप सरकार ने अपने मंत्री मरियम शिउना के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर डाले इस पोस्ट वाले मामले को लेकर बिल्कुल पल्ला झाड़ लिया है। मालदीव की मुइज्जु सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह यह राय मंत्री की व्यक्तिगत है और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

मंत्री मरियम शिउना और मंत्री माल्शा और हसन जिहान के पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर मालदीव सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

मालदीव की मुइज्जु सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए और ऐसे तरीकों से राय रखना चाहिए जिससे नफरत और नकारात्मकता न फैले। साथ ही उससे मालदीव और उसके अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा न आए। इसके अलावा मालदीप सरकार ने कहा कि संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। इसके बाद मालदीव सरकार ने भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली उपमंत्री मरियम शिउना समेत मंत्री माल्शा और हसन जिहान भी ऐसी टिप्पणी की थी उन्हें निलंबित कर दिया है।

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के मंत्री की अभद्र टिप्पणी से बढ़ा विवाद

मालदीव के महिला मंत्री मरियम शिउना समेत कुछ अन्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने के बाद यह विवाद उत्पन्न हुआ। मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। मालदीप के नेता ने पीएम मोदी को कठपुतली भी कहा। हालांकि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स से अब उन्होंने अपनाया बयान डिलीट कर दिया है। मरियम शिउना के अलावा मंत्री माल्शा और हसन जिहान सहित मालदीव की अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया था और कई लोगों ने इसकी तुलना मालदीव से की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here