Homeदेशदिल्ली में मिसाइल व फाइटर जेट तैनात, पीएम मोदी और बिडेन के...

दिल्ली में मिसाइल व फाइटर जेट तैनात, पीएम मोदी और बिडेन के बीच विपक्षी वार्ता आज

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सज संवरकर तैयार है।इसके साथ ही विदेशी मेहमानों के दिल्ली आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिल्ली में मिसाइल व फाइटर जेट तैनात

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है।दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री जवान और एनएसजी कमांडो की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा बुलेट प्रूफ गाड़ियां एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम फाइटर जेट राफेल, एयर फोर्स और सेना के हेलीकॉप्टर तथा हवा में 80 किलोमीटर तक मार करने वाले मिसाइल की भी तैनाती की गई है।

जी – 20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की पराक्रम वैन तैनात

दिल्ली पुलिस की ‘ पराक्रम’ वैन आतंकवाद निरोधी रास्ते का हिस्सा होगी और जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के एक अन्य हिस्से के रूप में मध्य दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात की जाएगी।

पीएम मोदी आज जो बाइडेन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शुक्रवार को दिल्ली आने वाले हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार की शाम द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें भारत और अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिए जाने की संभावना है। दोनों नेताओं के स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, उच्च प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है।इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा होने की सम्भावना है कि दोनों देश विश्व की कुछ गंभीर चुनौतियों से निपटने में किस प्रकार से योगदान दे सकते हैं।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो, करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

जी – 20 शिखर सम्मेलन के समापन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो रविवार को दोपहर भोज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले जी – 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मैक्रों के यहां शनिवार को आने का कार्यक्रम है। शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे मोदी के साथ विपक्षीय बैठक करेंगे। दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनका ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डि सिल्वा,इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और साउदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ विपक्षी बैठक करने का कार्यक्रम है। मैक्रो रविवार दोपहर को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।

 

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...