HomeदेशPolitics: पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक, राहुल गांधी...

Politics: पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक, राहुल गांधी और खड़गे की मौजूदगी से निकलेगा नया रास्ता

Published on

विकास कुमार
देश की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुहिम रंग ला रही है। मोदी सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने में नीतीश बाबू सफल रहे हैं। भले ही 12 जून को होने वाली बैठक टल गई हो,लेकिन 23 जून को होने वाली बैठक को लेकर सभी दलों ने अपनी सहमति दे दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी और खड़गे भी हिस्सा लेंगे। साथ ही स्टालिन,ममता बनर्जी,हेमंत सोरेन भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल और उद्धव ठाकरे ने भी सहमति दे दी है।

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि विपक्षी दल अब एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करेंगे।

नीतीश कुमार सितंबर 2022 से ही विपक्षी एकता की कवायद में जुटे हुए हैं। नीतीश बाबू खुद विपक्षी दलों के पीएम उम्मीदवार बनने का सपना देख रहे हैं। लेकिन वक्त ही बताएगा कि वे इस कोशिश में किस हद तक सफल होंगे।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this