राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला दबोचा गया

0
119
  • बीरेंद्र कुमार झा

राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 फरवरी को थाना राम जन्मभूमि में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध व्यक्ति को थाना राम जन्मभूमि पुलिस को सुपुर्द कर दिया । अब स्थानीय पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करने में जुट गई है। जिले के आला अधिकारी इस विषय में अभी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि पूरी छानबीन कर एसएसपी जल्दी ही पूरी मामले की जानकारी देंगे।

मनोज कुमार के मोबाईल पर आई थी धमकी

2 फरवरी को सुबह लगभग 5:00 बजे राम मंदिर परिसर के बगल स्थित रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार के फोन पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दी गई थी। थाना राम जन्मभूमि में इसे लेकर मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस हरकत में आई नंबर की खोजबीन करने पर पता चला कि वह दिल्ली के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति का है।

सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध युवक को थाना रामजन्मभूमि पुलिस को सौंपा

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के इंद्रलोक कॉलोनी पहुंची।वहां पहुंचकर जब सुरक्षा एजेंसियों ने थाना रामजन्मभूमि से प्राप्त मोबाइल इन्फॉर्मेशन के आधार पर जब उस अज्ञात युवक से पूछताछ शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल धारक को इस विषय में कोई जानकारी नहीं थी। जांच आगे बड़ी तो सुरक्षा एजेंसी को पता चला यह पूरा मामला फोन स्पूफिंग से जुड़ा हुआ है।

जानिये क्या है मोबाइल नंबर स्पूफिंग (Caller id Spoofing)

मोबाइल नंबर स्पूफिंग कोई नया नई टेक्नोलॉजी नहीं है।जालसाज किसी भी नामी लोगों को बरगलाने या धोखा देने के लिए इस तकनीक का उपयोग करते हैं। मोबाइल नंबर स्पूफिंग या कॉल स्पूफिंग में कलर आईडी की जानकारी में हेरफेर करने की प्रक्रिया को कॉल नंबर स्पूफिंग कहते हैं I

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here