Homeखेलमनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

Published on

भारत को इस बार ओलंपिक खेलों की प्रतियोगिता में पदक के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।इस प्रतिष्ठित ओलंपिक के उद्घाटन के दूसरे ही दिन और निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला मेडल दिला दिया। निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।मनु भाकर ने 10.1 शॉट लगाए,जबकि कोरिया की किम येजी ने 9.4 शॉट लगाए।भाकर दूसरे स्थान पर रहीं,लेकिन अगली बार भाकर के 10.3 शॉट लगाने के बाद ही किम येजी ने 10.5 शॉट लगाए।भारतीय निशानेबाज 0.1 अंक से पीछे रह गईं। इस प्रकार मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला।मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।

मनु भाकर ने चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।यह 12 साल बाद भारत का पहला शूटिंग पदक है। भाकर ने शनिवार को शूटिंग इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।ग्रीष्मकालीन खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा की बात करें तो वह ओलंपिक शूटिंग टूर्नामेंट के शिखर तक पहुंचने वाली 20 वर्षों में पहली भारतीय महिला हैं।मनु ओलंपिक खेलों में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं।

इस जीत के बाद मनु भाकर ने कहा कि भारत के लिए मेडल जीतकर काफी गर्व महसूस कर रही हूं। भारत अभी और भी मेडल जीतने वाला है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थोड़ी निराशा हुई है, मैं सोच रही थी कि कम से कम सिल्वर मेडल जरूर जीत जाऊंगी।खैर अगली बार गोल्ड मेडल पर निशाना लगाने का प्रयास करूंगी। टोक्यो ओलंपिक में बिना मेडल के आना काफी परेशान करने वाला था. लेकिन उसी समय सोचा था कि अगले ओलंपिक में जरूर मेडल लेकर आऊंगी।उन्होंने अपने सभी फैंस, भारत सरकार और देश के खेलप्रेमियों को धन्यवाद किया।

मनु भाकर का यह दूसरा ही ओलंपिक है।उन्होंने पिछली बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल खराब हो गई थी।इस वजह से वह पिछली बार मेडल नहीं जीत सकी थीं।22 साल की मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...