Homeदेशमाणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री,8 मार्च को होगा शपथ ग्रहण...

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री,8 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Published on

न्यूज डेस्क
माणिक साहा लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में साहा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। शपथ ग्रहण 8 मार्च को होगा। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि मई 2022 में डॉक्‍टर माणिक साहा को तत्कालीन सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ही पार्टी ने अगला मुख्यमंत्री घोषित किया था। साहा ने 15 मई 2022 को राज्‍य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा हुए थे में शामिल

उल्लेखनीय है कि माणिक साहा वर्ष 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। भाजपा से जुड़ने के बाद उन्हें बूथ प्रबंधन समिति और राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था। साहा को मुख्यमंत्री बनने से एक माह पहले ही राज्यसभा सांसद चुना गया था। मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीट मिलीं हैं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल की हैं।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this