Homeदेशमेंगलुरु ऑटो विस्फोट:कुकर बम से मेंगलुरु शहर दहलाने निकला संदिग्ध आतंकी, ISIS...

मेंगलुरु ऑटो विस्फोट:कुकर बम से मेंगलुरु शहर दहलाने निकला संदिग्ध आतंकी, ISIS से जुड़े तार

Published on

नई दिल्ली: शनिवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में चलते ऑटो में एक कम तीव्रता का ब्लास्ट हुआ था। इस घटना के चलते 2 लोगों के घायल हुए थे। कर्नाटक पुलिस के प्रमुख (DGP) IPS प्रवीण सूद ने इसे एक आतंकी हरकत करार देते हुए बताया कि ब्लास्ट से ज्यादा नुकसान भी हो सकता था। घटना शनिवार (19 नवम्बर, 2022) की है।

दरअसल, शनिवार यानी 19 नवंबर 2022 को मेंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में विस्फोट हुआ था, जिसमें कर्नाटक पुलिस ने रविवार यानी 20 नवंबर को मोहम्मद शरीक की पहचान मुख्य संदिग्ध के रूप में की थी। शरीक को इससे पहले भी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा एक और आतंकी मामले में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

रास्ते में ही फट गया कुकर बम

19 नवंबर की शाम को कुकर बम के साथ शारिक ऑटो रिक्शा में सवार होकर पम्पवैल इलाके में जाना चाहता था। लेकिन जब ऑटो कनकनाडी इलाके से गुजर रहा था तब कुकर बम फट गया। जिसमें मुख्य आरोपी शारिक और ऑटो रिक्शा ड्राइवर पुरुषोत्तम घायल हो गए।

मेंगलुरु ऑटो विस्फोट केस का मुख्य आरोपी था ISIS के संपर्क में

मेंगलुरु ऑटो विस्फोट केस का मुख्य आरोपी ISIS हैंडलर के संपर्क में था। एडीजीपी कानून व्यवस्था आलोक कुमार ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मंगलुरु में ऑटो ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी शारिक है। शारिक खुद इस ब्लास्ट में 45 फीसदी झुलसा है। आलोक कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि शिवमोग्गा के तीर्थहली में रहने वाले शारिक की शिनाख्त के लिए घरवालों को मंगलुरु हॉस्पिटल लाया गया था। शारिक के मैसूर के घर से बम बनाने की सामग्री मिली है। एक नकली आधार कार्ड के जरिए वो मैसूर में किराए के घर में रह रहा था।

इस ब्लास्ट को कोयंबटूर ब्लास्ट जैसा बताया जा रहा है। कोयंबटूर ब्लास्ट के दौरान कार में सिलिंडर और ऑटो के कुकर का इस्तेमाल हुआ। दोनों के लिंक आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका है। इतना ही नहीं कोयंबटूर ब्लास्ट में आरोपियों के लिंक श्रीलंका में हुए ईस्टर ब्लास्ट के आरोपियों से भी सामने आए थे। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...