Homeदेशममता बनर्जी की कार दुर्घटनाग्रस्त ,जान बची लेकिन ममता हो गई घायल 

ममता बनर्जी की कार दुर्घटनाग्रस्त ,जान बची लेकिन ममता हो गई घायल 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस कार हादसे में ममता बनर्जी के घायल होने की खबर मिल रही है। जानकारी मके मुताबिक उन्हें हलकी चोट  भी लगी है। ममता बनर्जी की कार को एक अन्य वाहन में टक्कर लगने से बचने के लिए अचानक रोक दिया गया। इस कारण ये एक्सीडेंट हुआ है।

खबर के मुताबिक, ये हादसा बर्धमान से कोलकाता लौटते समय हुआ। बनर्जी के काफिले के सामने अचानक दूसरी कार आ गई तो उनकी कार ने तुरंत ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं। 

 कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने अभी-अभी कार एक्सीडेंट में ममता बनर्जी को लगी चोट लगने के बारे में सुना।  हम उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। 

ममता बनर्जी को पिछले साल जून में भी एक्सीडेंट के कारण चोट लगी थीं। ममता बनर्जी पंचायत चुनाव को देखते हुए जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के पास खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और इस दौरान ममता बनर्जी को बाएं घुटने के अस्थिबंध (लिगामेंट) में चोट लग गई थी। 

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this