ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला ,कहा जहरीले सांप पर भरोसा किया जा सकता है लेकिन बीजेपी पर नहीं 

0
88

न्यूज़ डेस्क 
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक रैली को सम्बोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया और  कहा की जहरीले साप पर तो यकीन किया जा सकता है लेकिन बीजेपी पर कोई यकीन नहीं किया जा सकता।

ममता ने लोकसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता का पालन नहीं करने पर भी बीजेपी को घेरे में लिया और जमकर बीजेपी की आलोचना की। कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, बीएसएफ और सीआईएसएफ बीजेपी के इशारे पर काम कर रही हैं।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस पर गौर करने और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “आप एक जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं, आप इसे पाल भी सकते हैं, लेकिन आप भाजपा पर कभी भरोसा नहीं कर सकते… बीजेपी देश को बर्बाद कर रही है।’

 उन्होंने कहा उनकी पार्टी टीएमसी “केंद्रीय एजेंसियों की धमकी के आगे नहीं झुकेगी।” बनर्जी ने कूबिहार में महिलाओं से आग्रह किया कि अगर 19 अप्रैल को होने वाले चुनावों से पहले “बीएसएफ द्वारा स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं” तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

टीएमसी प्रमुख ने कहा, “ केंद्रीय जांच एजेंसियां एनआईए, आयकर विभाग, बीएसएफ और सीआईएसएफ बीजेपी के लिए काम कर रही हैं। हम विनम्रतापूर्वक निर्वाचन आयोग से सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे।” ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी केवल एक राष्ट्र, एक पार्टी के सिद्धांत का पालन करती है।

 उन्होंने निसिथ प्रमाणिक के संदर्भ में कहा, “यह शर्म की बात है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, उसे गृह राज्य मंत्री बनाया गया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here