Homeदेशदुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय ममता बनर्जी हो गई चोटिल !

दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय ममता बनर्जी हो गई चोटिल !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इस चुनाव का अंतिम परिणाम क्या होगा यह तो कोई नहीं जानता लेकिन सभी दलों के नेता इस बार जान की बाजी लगाए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। सबकी अपनी चिंता है। चिंता इस बात की है कि अगर बीजेपी इस बार भी चुनाव जीत गई तो आने वाले समय में कई दलों की राजनीति ख़त्म भी हो सकती है।

ऐसे में बीजेपी के साथ ही सभी पार्टियां किसी भी हाल में जीत के लिए वह सब करती  दिख  रही है जो अब तक नहीं कर रही थी।  इसी बीच खबर मिल रही है कि  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this