Homeदेशमहुआ मोइत्रा को मौन समर्थन दे रही ममता बनर्जी, मोइत्रा को दी...

महुआ मोइत्रा को मौन समर्थन दे रही ममता बनर्जी, मोइत्रा को दी नई जिम्मेवारी

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

कैश के बदले संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरी महुआ मोइत्रा को ममता बनर्जी ने नई जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें कृष्णानगर जिला का अध्यक्ष बनाया है।यह जिला उनकी ही लोकसभा सीट के अंतर्गत है।इस तरह वह अपने संसदीय क्षेत्र में और मजबूत हुई हैं ।कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट लेकर संसद में गौतम अडानी से जुड़े सवाल पूछने का उन पर आरोप लगा है। इस मामले में बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को खत लिखकर जांच की मांग की थी। इसके बाद स्पीकर ने मामला एथिक्स कमेटी को सौंप दिया था।

एथिक्स कमिटी ने महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द करने की की है सिफारिश

10 सदस्य एथिक्स कमेटी ने इस मामले में निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर जयअनंत देहदराई से भी पूछताछ की।इसके बाद महुआ मोइत्रा को बुलाया गया था। हालांकि वह मीटिंग को बीच में ही छोड़कर बाहर आ गई थी। उन्होंने एथिक्स कमेटी के सदस्यों पर निजी सवाल पूछने का आरोप लगाया था। इसके बाद एथिक्स कमेटी ने 6- 4 के बहुमत से उनकी सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश की है।ऐसे में इस बीच ममता बनर्जी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी देना अहम बात हैं।

नई जिम्मेदारी से उत्साहित महुआ मोइत्रा

खुद महुआ मोइत्रा ने ही नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया की ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं हमेशा पार्टी और कृष्णानगर के लोगों के हित में काम करती रहूंगी। महुआ मैत्री के समर्थन में ममता बनर्जी ने अब तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है ,लेकिन विवाद के बीच उन्हें नई जिम्मेदारी देने से साफ है कि उनकी ओर से महुआ मोइत्रा को मौन समर्थन जरूर प्राप्त है।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this