Homeदेशममता ने स्वीकार किया कि उन्होंने खड़गे का नाम पीएम के रूप...

ममता ने स्वीकार किया कि उन्होंने खड़गे का नाम पीएम के रूप में प्रस्तावित किया है

Published on

न्यूज़ डेस्क
आज टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ़ तौर पर कहा कि उन्होंने इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार के के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का नाम प्रस्तावित किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”हां, मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित किया है। अरविंद केजरीवाल ने भी मेरे प्रस्ताव का समर्थन किया।”


ममता ने कहा कि चूंकि हर कोई प्रधानमंत्री पद के चेहरे का नाम पूछता है इसलिए हमने अपने प्रस्ताव के तौर पर खड़गे का नाम प्रस्तावित किया।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, “हमने उनके नाम का समर्थन किया क्योंकि हमें ‘इंडिया’ ब्लॉक के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में खड़गे के चेहरे पर कोई आपत्ति नहीं है और केजरीवाल ने इसका समर्थन किया।”
जब उनसे आगे पूछा गया कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के नेता नीतीश कुमार उनके इस कदम से नाराज हैं, तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”


बता कि तृणमूल कांग्रेस ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की मंगलवार की बैठक के दौरान 31 दिसंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने की समय सीमा भी तय की है, जिसमें सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे और कुल 28 नेताओं में से कई अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए।


याद रहे ‘इंडिया’ गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में हुई जबकि विपक्षी दलों की दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई। इस साल 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की तीसरी बैठक के दौरान 14 सदस्यीय समन्वय समिति और 19 सदस्यीय चुनाव रणनीति समिति की घोषणा की गई।
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए करीब 28 पार्टियां एक साथ आई हैं।बैठक के दौरान हर नेता को अपने विचार और सुझाव साझा करने का मौका मिला।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...