Homeदेशबिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में...

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 2 लोगों की मौत

Published on

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है , जिसकी आईजी बिलासपुर ने पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है।हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

यह मेमू ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी। वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया। रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई।यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ।रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
चंपा जंक्शन 808595652
रायगढ़ 975248560
पेंड्रा रोड 8294730162
दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया हेल्पलाइन नंबर
9752485499
8602007202

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this