तेलंगाना में बड़ा हादसा, भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

0
115

न्यूज डेस्क
तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर हुआ, इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी द्वारा दी गई है। हालांकि दुर्घटना के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक ट्रेनर और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक विमान ने हैदराबाद के समीप दुंडिगल में एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी। एएफए प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here