Homeदेशमैनपुरी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, शिवपाल समर्थक एक गुट ने...

मैनपुरी उपचुनाव: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, शिवपाल समर्थक एक गुट ने थामा BJP का हाथ

Published on

मैनपुरी (बीरेंद्र कुमार): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। समाजवादी पार्टी जहां, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जरिए मुलायम सिंह यादव की इस विरासत को बचाने की कोशिश कर रही है,तो वहीं बीजेपी पूर्व में सपा में रहे रघुराज शाक्य जो, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के करीबी रहे थे, के भरीसे सपा के गढ़ को भेदने की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शिवपाल यादव के 2 करीबियों ने डिंपल यादव की मुश्किल बढ़ा दिया है।

सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी ने शामिल हुए प्रगतिशील समाजवादी नेता

मैनपुरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा के दौरान बसरेहर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव बबलू और प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव बीजेपी में शामिल हो गए। इनके साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम योगी ने मंच से सभी को पार्टी में आने की बधाई दी। चाचा शिवपाल यादव के काफी करीबी माने जाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दो नेताओं समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेने से मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में डिंपल यादव की मुश्किल काफी बढ़ गई है।

समाजवादी विचारधारा से भटक गई है पार्टी’

दिलीप यादव बबलू और सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सपा और प्रसपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी की समाजवादी विचारधारा से भटक गई है। पार्टी की इसी नीतियों की वजह से वह अपनी पार्टी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में चुनाव प्रचार करने और इन्हें जिताने का दावा भी किया।

5 दिसंबर को मैनपुरी में होगा मतदान

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। यहां 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गणना 8 दिसंबर को होगी।

 

Latest articles

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

  भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा;

डॉक्टरों ने एक बुज़ुर्ग मरीज में लिवर कैंसर का सफल इलाज कर एक अहम...

More like this

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

  भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...