Homeदेशमहुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खतरे में,लोकसभा में रिपोर्ट पेश ,जमकर हुआ...

महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खतरे में,लोकसभा में रिपोर्ट पेश ,जमकर हुआ हंगामा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में एथिक्स कमेटी ने लोकसभा में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है।इस रिपोर्ट के पेश किए जाने के बाद टीएमसी सांसदों ने सदन में भारी हंगामा किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कमेटी ने रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा की संसद संस्था रद्द करने की सिफारिश की है। लोकसभा में बीजेपी के विजय सोनकर ने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की।

मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव

एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को काफी गंभीर बताया है। मामले की इस गंभीरता को देखते हुए एथिक्स कमेटी ने संसद में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव लाया।भारतीय जनता पार्टी ने संसद में अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर गुरुवार को ही व्हिप जारी किया था,ताकि मतविभाजन की स्थिति में बहुमत सिद्ध किया जा सके।

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर बोली महुआ मोइत्रा

लोकसभा में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा संसद भवन से बाहर चली गई। उन्होंने कहा की हमें अभी तक रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिली है। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अपना दोपहर का भोजन करने दो, और वापस आने दो। जो भी होना है ,वह दोपहर 2:00 बजे के बाद होगा।

ममता बनर्जी की आई प्रतिक्रिया

संसद में एथिक्स कमेटी की पेश रिपोर्ट जिसमें महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता को खत्म करने की सिफारिश की गई है , उसपर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।ममता बनर्जी का मानना है कि यदि कमेटी की सिफारिश को मान लिया जाता है और सरकार महुआ मोइत्रा के खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव लाती है तो फिर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को अपने संसद की सदस्यता से हाथ धोना पड़ सकता।हालांकि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल आप 6 महीने से भी कम का बचा हुआ है,ऐसे में महुआ मोइत्रा इस मुद्दे को अगले चुनाव में जनता के बीच लेकर जा सकती है। ममता बनर्जी ने आगे कहा की इससे महुआ मोइत्रा को कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही होगा।

बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए जारी किया हुए व्हिप

बीजेपी ने लोकसभा के अपने सभी सांसदों को 8 दिसंबर 2023 को सदन में उपस्थित रहने के लिए एक लाइन का व्हिप जारी किया है। इस व्हिप में पार्टी की ओर से कहा गया है कि कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी और सरकार के रुख का समर्थन किया जाएगा।

क्या है महुआ मोइत्रा पर लगा आरोप

दरअसल तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा है।इस मामले को लेकर उनको निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। महुआ मोइत्रा पर बीजेपी सांसद ने निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में अदानी ग्रुप और पीएम मोदी पर लगातार हमला बोला और इसी मुद्दे से जुड़े सवाल उठाए।निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि इसके बदले बिजनेसमैन से महुआ मोइत्रा को गिफ्ट मिले थे।महुआ मोइत्रा पर यह भी आरोप लगे थे उन्होंने अपनी संसदीय आईडी का लॉगिन पासवर्ड व्यापारी के साथ शेयर किया था।

 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...