Homeदेशअजित गुट के खिलाफ आक्रामक हुआ शरद पवार का खेमा, प्रफुल्ल पटेल...

अजित गुट के खिलाफ आक्रामक हुआ शरद पवार का खेमा, प्रफुल्ल पटेल की राज्यसभा सदस्यता को रद्द करने की मांग

Published on

विकास कुमार
महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों में आपसी तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अब शरद पवार गुट, अजित पवार के खेमे को घेरने की तैयारी में है। दरअसल एनसीपी प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की है। शरद पवार खेमे ने धनकड़ से प्रफुल्ल पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

शरद पवार का गुट सांसद प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ आक्रामक हो गया है। प्रफुल्ल पटेल की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर एनसीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है। शरद पवार गुट के प्रतिनिधिमंडल में सुप्रिया सुले और वंदना चव्हाण शामिल थी।उन्होंने राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर प्रफुल्ल पटेल की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि शरद पवार के गुट के प्रतिनिधिमंडल ने 4 महीने पहले भी प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी,लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले वंदना चव्हाण ने भी पत्र के जरिए राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनकड़ को याद दिलाया था।

इस मांग पर फैसला लेने का अधिकार राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के पास है। अब देखना होगा कि प्रफुल्ल पटेल की राज्यसभा सदस्यता पर धनखड़ क्या फैसला लेंगे

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this