HomeदेशMaharashtra: प्याज उत्पादक किसानों के खाते में जाएंगे 465 करोड़ रुपए, सीएम...

Maharashtra: प्याज उत्पादक किसानों के खाते में जाएंगे 465 करोड़ रुपए, सीएम एकनाथ शिंदे ने किसानों को दी बड़ी सौगात

Published on

विकास कुमार
प्याज का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र के तीन लाख किसान परिवारों को शिंदे सरकार ने 4 सौ 65 करोड़ रुपए का अनुदान देने का ऐलान किया है। यह फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है,चार सौ पैंसठ करोड़ रुपए की ये अनुदान राशि किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कैबिनेट मीटिंग में कुछ और अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें साइबर नागपुर के झुग्गी झोपड़ियों से वसूले जाने वाले टैक्स को लेकर भी फैसला लिया गया है। साथ ही चीनी मिलों को कर्ज मुहैया कराने का फैसला सरकार ने लिया है।

सरकार ने एनसीडीसी से कम ब्याज दरों पर कर्ज मुहैया कराने का फैसला लिया है। केंद्र की कंपनियों को स्टाम्प ड्यूटी में पूरी छूट दी जाएगी। इसके अलावा मध्य नागपुर में झुग्गी-झोपड़ियों के घरों के लिए स्टांप शुल्क में कटौती करने का फैसला लिया गया है।

कैबिनेट बैठक में मेट्रो कार शेड को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान ये तय किया गया कि मोघरपाड़ा ठाणे में साइट एमएमआरडीए को सौंप दी जाए। वहीं, साइबर सेफ्टी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 8 सौ 37 करोड़ रुपए दिए हैं। कैबिनेट में ये फैसला किया गया है कि वित्तीय संकट में फंसी सहकारी चीनी मिलों को राज्य सहकारी बैंक से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार महाराष्ट्र के किसानों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों के लिए 4 सौ 65 करोड़ रुपए का अनुदान देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र के तीन लाख किसानों को सीधे राहत मिली है,लेकिन राज्य के दूसरे किसानों को भी सरकार से मदद का इंतजार है।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this