Homeदेशमहाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 11 यात्री, 30 घायल

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, जिंदा जले 11 यात्री, 30 घायल

Published on

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसा बीती रात हुआ है, हादसे के बाद बस में आग लगने से एक बच्चे समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी नासिक पुलिस ने दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हादसे को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

30 से ज्यादा यात्री सवार थे बस में

हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 30 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं।

हादसे के वक्त सो रहे थे यात्री

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।

औरंगाबाद से नासिक जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, ये निजी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को हॉस्पिटल ले जाने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। नासिक पुलिस के मुताबिक बस से रेस्क्यू किए गए लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Latest articles

बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी बीजेपी ! RLM विधायक बदल सकते हैं पाला

बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में विधायकों की...

दिग्विजय सिंह ने की RSS की तारीफ तो भड़के कांग्रेस सांसद, कर दी अल-कायदा से तुलना

आरएसएस की संगठनात्मक क्षमता के ऊपर सोशल मीडिया पर सकारात्मक पोस्ट लिखने के बाद...

सिर्फ काले और सफेद क्यों होते हैं चार्जर? साइंस, सेफ्टी और बिजनेस है वजह

क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आखिर जब स्मार्टफोन अलग-अलग...

न डाइट बदली और न वर्कआउट का तरीका,फिर 30 के बाद क्यों बढ़ने लगता है बेली फैट?

30 की उम्र के बाद बहुत-से लोग एक ही सवाल से परेशान रहते हैं...

More like this