मध्यप्रदेश चुनाव : शिवराज और कमलनाथ आमने -सामने 

0
128

न्यूज़ डेस्क 

मध्यप्रदेश चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीसवह आरोप -प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर है। कोई किसी को बकसने को तैयार नहीं। पहले शिवराज सिंह ने क्या कहा इसे जानते हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा ‘मैंने जो वादा किया, वह निभाया। मऊगंज को जिला बनाया। अब जनता जनार्दन की बारी है।’ ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। वे मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के हनुमना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
                    शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। कहा, कांग्रेस सरकार आई तो गरीबों की सभी योजनाएं बंद कर दी थी। चाहे वह संबल योजना हो, बेटियों की शादी हो या तीर्थ यात्रा तक बंद कर दी थी। हमने शुरू किया। हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराएंगे। अब हनुमना कस्बा नहीं, शहर बनेगा। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारियोंं एवं कार्यकर्ताओं ने सीएम के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
                   गठबंधन पर कटाक्ष: शिवराज ने इंडिया गठबंधन पर कहा, ये गठबंधन बना रहे हैं और गठबंधन के लोग सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कह रहे हैं। सनातन धर्म कोई खत्म नहीं कर पाया, कांग्रेसी क्या करेंगे। उन्होंने कहा, हमारी बहन बेटियों की तरफ किसी ने गलत नजर उठाई तो फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा।
  इसके बाद कमलनाथ की बारी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सिवनी विधानसभा के गोपालगंज में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। जहां नदी नहीं है, वहां भी वे पुल बनाने की घोषणा कर देते हैं। 18 साल में चौपट प्रदेश हो गया है, हर वर्ग परेशान है। रोजगार, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सुविधा, अर्थव्यवस्था तक चौपट है। उन्होंने कहा, संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। संविधान को गलत हाथों में जाने से रोकना जरूरी है।
पिछले दिनों एनएच 44 पर मोहगांव से कुरई के बीच ब्रिज का कुछ हिस्सा टूट गया था। इस पर कमलनाथ ने कहा, हाईवे टूट रहे हैं। ये सरकार कमीशन के चक्कर में अच्छा काम नहीं होने दे रही है। किसी को काम कराना हो तो 50रुपये  दो। चाहे गरीबी रेखा में नाम लिखा लो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here