Homeटेक्नोलॉजीएयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

Published on

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर पहुंचकर पता चलता है कि आपका बैग कहीं खो गया है।कई बार यात्रियों को अपने सामान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है या एयरलाइन से बार-बार कॉन्टैक्ट करना पड़ता है। ऐसे में अब इसी परेशानी को कम करने के लिए Google ने एक नया स्मार्ट फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप अपने खोए हुए बैग की लोकेशन सीधे एयरलाइन के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे बैग ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

Google ने यात्रियों के बैग खोने की बड़ी परेशानी को ध्यान में रखते हुए अपने Find Hub ऐप में एक नया फीचर एड किया है। इस फीचर की मदद से अगर किसी यात्री का बैग या सामान खो जाता है, तो वह उसकी लोकेशन सीधे एयरलाइन के साथ शेयर कर सकता है। इससे एयरलाइन को बैग की सही लोकेशन पता लगाने में आसानी होगी और सामान जल्दी मिलने के चांसेज भी बढ़ जाएंगे।

यह नया फीचर निम्न तरीके से काम करता है।
Find Hub ऐप में “Share Item Location” नाम का एक टूल दिया गया है।जब आपका बैग खो जाता है, त यह फीचर एक सुरक्षित लिंक तैयार करता है। इस लिंक के जरिए एयरलाइन आपके बैग की रियल-टाइम लोकेशन देख सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोसेस में आपको अपने फोन या अकाउंट एक्सेस किसी को देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए।सबसे पहले एक Android स्मार्टफोन, जिसमें Find Hub ऐप इंस्टॉल हो।इसके अलावा आपके बैग या सूटकेस में Find Hub-compatible ट्रैकर टैग लगा होना जरूरी है, ताकि बैग की लोकेशन ट्रैक की जा सके। साथ ही ऐसी एयरलाइन का होना भी जरूरी है जो इस फीचर को सपोर्ट करती हो। वहीं, अब कुछ Samsonite सूटकेस ऐसे भी हैं, जिसमें यह टेक्नोलॉजी पहले से ही दी जा रही है, जिससे उन्हें डायरेक्ट Find Hub नेटवर्क से कनेक्ट किया जा सकता है।

अगर आपका बैग खो जाता है, तो Find Hub ऐप में ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

Find Hub ऐप ओपन करें और खोए हुए बैग पर क्लिक करें।
Share Item Location के ऑप्शन पर क्लिक करें और एक सुरक्षित लिंक रेडी करें।
इस लिंक को कॉपी करके एयरलाइन के ऐप या वेबसाइट में पेस्ट करें।
चाहें तो आप कभी भी एक्सेस हटा सकते हैं या लिंक अपने-आप एक्सपायर हो जाएगा।
जब आपका फोन यह आइडेंटिफाई कर लेता है, कि बैग फिर से आपके पास आ गया है, तो लोकेशन शेयरिंग अपने-आप बंद हो जाती है।

Google ने इस फीचर के लिए कई बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप की है।इनमें शामिल हैं:

Air India
Lufthansa Group
Turkish Airlines
Saudia Airlines
Scandinavian Airlines
China Airlines
जब आपका फोन यह आइडेंटिफाई कर लेता है, कि बैग फिर से आपके पास आ गया है, तो लोकेशन शेयरिंग अपने-आप बंद हो जाता है।

google का कहना है कि इस फीचर को बनाते समय यूजर की प्राइवेसी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है। ऐसे में इस फीचर को इस्तेमाल करने पर यूजर का लोकेशन डेटा पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगा। लिंक किसे देना है, यह फैसला यूजर का होगा।लिंक 7 दिन बाद अपने-आप एक्सपायर हो जाएगा और बैग मिलने पर शेयरिंग अपने-आप बंद हो जाएगा।

Latest articles

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

More like this

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...