Homeदेशलोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आज गोवा और मुंबई के दौरे पर जाएंगे...

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला आज गोवा और मुंबई के दौरे पर जाएंगे ,गोवा में करेंगे विधान सभा को सम्बोधित 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
लोकसभा के स्पीकर आज रात गोवा और मुंबई के दौरे पर जा रहे हैं। गोवा में जहां वे विधान सभा सदस्यों को सम्बोधित करेंगे वही मुंबई में मुंबई में नेशनल लेजिस्लेटर्स कांफ्रेंस का शुभारंभ भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक अगले  गुरुवार सुबह बिरला गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे गोवा विधानसभा जाएंगे, जहां वे ‘विकसित भारत 2047 : निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय पर गोवा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। बिरला गोवा में अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे और उसके बाद उसी रात मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।       
  लोकसभा अध्यक्ष 16 जून को मुंबई के एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रथम नेशनल लेजिस्लेटर्स कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन में दस प्रमुख विषयों पर समानांतर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रौद्योगिकी संचालित आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय विधायी प्रथाएं और सामाजिक प्रगति के लिए अधिकारियों और विधायकों के बीच सहयोग जैसे विषय शामिल हैं।
          स्पीकर बिरला अपने मुंबई प्रवास के दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन एक्सपो का भी उद्घाटन करेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन एक्सपो में सुशासन मॉडल, सामाजिक नवाचार एवं अभिनव विकास मॉडल और राज्य सरकारों, संस्थानों, व्यक्तियों आदि द्वारा किए प्रमुख विकास कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this