Homeदेशलोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता...

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Published on

न्यूज डेस्क
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुजरात में पार्टी के अहमदाबाद (पूर्व) से लोकसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजी चिट्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रोहन गुप्ता ने अपने इस्तेफे में लिखा कि मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अपने जीवन का सबसे कठिन निर्णय लिया था। अब मैं संचार विभाग से जुड़े नेता की ओर से लगातार अपमान और चरित्र हनन किये जाने के कारण पार्टी छोड़ने का कठिन फैसला ले रहा हूं।

रोहन गुप्ता ने भावुक होकर ये भी लिखा कि पिछले 15 सालों तक हमने पार्टी की सेवा की लेकिन अपमान के चलते हमें पार्टी छोड़नी पड़ रही है। रोहन गुप्ता ने आगे ये भी लिखा है कि जिस शख्स ने पिछले दो साल से मुझे अपमानित किया है, वह पिछले तीन दिन से फिर लगातार अपमानित करने का काम कर रहा है। यह असहनीय हो गया था। मुझे आशंका है कि वह भविष्य में भी ऐसा करने से बाज आएगा या कोई उसे रोकेगा, लिहाजा अब मैं और अपमान सहने के लिए तैयार नहीं हूं।

रोहन गुप्ता ने लिखा कि मैं पिछले कई दिनों से व्यक्तिगत रूप से परेशानी से गुजर रहा हूं। मैंने पिछले तीन दिन अपने पिता के साथ बिताए। वह गंभीर रूप से बीमार हैं। इस दौरान मैं किस मानसिक आघात से गुजरा हूं, उसे पूरे परिवार ने देखा है। मेरे पिता मेरे साथ हो रहे व्यवहार को सहन नहीं कर सकते थे। उन्होंने लिखा कि हम दोनों योद्धा की तरह पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं लेकिन धोखा और अपमान सहन नहीं कर सकता।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this