INDIA गठबंधन के नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, CM Mann बोले- ‘मां अपने बच्चों को सुना सकती हैं एक थी कांग्रेस’

0
281

विकास कुमार
इंडिया गठबंधन के नेताओं में जुबानी जंग चल रही है,बीजेपी से लड़ने के नाम पर इकट्ठा हुई सियासी दलों में आपस में ही होड़ लगी हुई है। इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। मान ने कहा कि कांग्रेस का क्या हुआ सबको पता है। सीएम मान ने आगे तंज भरे लहजे में कहा कि दिल्ली से पंजाब के बीच कोई मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती हैं- एक थी कांग्रेस।

वहीं मान ने पंजाब की झांकी को रिपब्लिक डे परेड में मौका न मिल पाने पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के एनओसी की जरूरत नहीं है क्योंकि हम अपने शहीदों का सम्मान करना जानते हैं। मान ने साथ ही कहा कि ‘केंद्र सरकार बिना पंजाब की झांकी के गणतंत्र दिवस की कल्पना कैसे कर सकती है। मान ने जिस तरह से कांग्रेस पर प्रहार किया है उससे ये साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन में एकजुटता की कमी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here