Homeदेशक्या आपको पता है आपके राज्य में कितने प्रतिशत लोग खाते हैं...

क्या आपको पता है आपके राज्य में कितने प्रतिशत लोग खाते हैं नॉनवेज, यहां देखिए सभी राज्यों के आंकड़े

Published on

न्यूज डेस्क
वैसे तो दुनिया भर में भारत की छवि शाकाहारी देश के रूप में है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में 15 साल से अधिक उम्र की 71% आबादी मीट या नॉनवेज का सेवन करती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के मुताबिक 16 राज्यों में लगभग 90 प्रतिशत लोग मीट मछली या चिकन खाते हैं। वहीं चार राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में यह आंकड़ा 75-90 प्रतिशत तक है। सर्वे के मुताबिक पांच राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में 50 से 75 प्रतिशत लोग नॉनवेज खाते हैं। राज्यों की अगर बात करें तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 99.3 फीसदी लोग मांसाहारी हैं। वहीं इसके बाद नागालैंड 99.08 % तेलंगाना में 97.3% लोग मांसाहारी है।

इस सर्वे के मुताबिक सिर्फ 8 फीसदी मुस्लिम ऐसे थे, जिन्होंने कहा कि वो नॉनवेज नहीं खाते हैं। क्रिश्चियन समुदाय के 10 फीसदी लोग ही वेजिटेरियन हैं। सर्वे के मुताबिक हिंदू समुदाय में शामिल अलग-अलग जातियों के लोगों में 44 फीसदी लोग शाकाहारी हैं और बाकी के 56 फीसदी नॉनवेजिटेरियन की कैटेगरी में आते हैं।

आइए जानते हैं किस राज्य में कितने लोग मांसाहारी

  • पश्चिम बंगाल – 99.3%
  • नागालैंड- 99.08
  • तेलंगाना – 97.3%
  • आंध्र प्रदेश – 97.3%
  • तमिलनाडु – 97.7%
  • ओडिशा – 96.4%
  • केरल – 98.1%
  • झारखंड – 95.3%
  • असल – 78.6
  • बिहार – 90%
  • कर्नाटक – 83%
  • दिल्ली – 81 %
  • उत्तर प्रदेश – 55%
  • उत्तराखण्ड- 72.6%
  • मध्य प्रदेश – 51%
  • महाराष्ट्र – 59%
  • राजस्थान – 26.8 %
  • गुजरात – 39.9
  • गोवा – 3 %

हमारे देश में शाकाहारी और मांसाहारी लोगों को लेकर हमेशा बहस होती रहती है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुले में मांस ब्रिकी पर रोक लगाने की घोषणा की हैं जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कुछ ही घंटों के भीतर पूरे राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करने का निर्देश दिया था।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...