नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह को पद से बर्खास्त कर दिया है। जैस्मीन पर राजनैतिक उद्देश्यों के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग करने का आरोप था। उपराज्यपाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा। एलजी ने केजरीवाल से जैस्मीन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। इसके अलावा एलजी ने जैस्मीन शाह के दफ्तर में तुरंत ताला लगाने का आदेश दिया है।
Delhi | Office of Vice Chairman of the Dialogue and Development Commission (DDC), Jasmine Shah sealed.
LG VK Saxena asked CM Kejriwal to remove Shah from the post of Vice Chairman of the Dialogue and Development Commission (DDC) for misusing his office for political purposes. pic.twitter.com/VkgSOHNMOH
— ANI (@ANI) November 18, 2022
उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया निर्देश
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निर्देश दिया कि शाह को वीसी, डीडीसी के कार्यालय से जुड़े किसी भी विशेषाधिकार और सुविधाओं का उपयोग करने से तत्काल प्रभाव से रोका जाए, जब तक कि इस संबंध में सीएम द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता। दिल्ली सरकार के योजना विभाग ने गुरुवार को इस मामले पर प्रशासनिक आदेश जारी किया।
जैस्मीन चार साल पहले बनाए गये थे डीडीसी का उपाध्यक्ष
एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली सरकार को जैस्मीन शाह की सरकारी गाड़ी और स्टॉप को वापस बुलाने का आदेश दिया है। एलजी दफ्तर से आदेश मिलने के बाद एसडीएम सिविल लाइंस ने गुरुवार रात को ही डीडीडीसी कार्यालय परिसर को सील कर दिया था। बता दें कि जैस्मीन को 4 साल पहले दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था। केजरीवाल की कैबिनेट ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। उन पर केजरीवाल सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया गया था।
सरकारी पद पर रहते हुए टीवी चैनलों की डिबेट में भाग लेते थे जैस्मीन
जैस्मीन शाह सरकारी पद पर रहते हुए भी टीवी चैनलों की डिबेट में हिस्सा लिया करते थे और आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते थे। भाजपा की ओर से इसको लेकर उपराज्यपाल से शिकायत की गई थी। जिसके बाद एलजी दफ्तर की ओर से उन्हें पहले चेतावनी भी दी गई थी। वहीं केजरीवाल की ओर से उनका बचाव किया गया था। अब जैस्मीन को पद से बर्खास्त करते हुए उनके दफ्तर में भी ताला जड़ दिया है।

