Homeदेशअसम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बवाल, राहुल के खिलाफ केस...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बवाल, राहुल के खिलाफ केस दर्ज

Published on

राहुल गांधी के नेतृत्व वाले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में चल रही है। इस यात्रा के दौरान मंगलवार को तब बवाल मच गया, जब कांग्रेस के 5000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गुवाहाटी शहर में घुसने से रोका गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां हंगामा करने लगे और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने लगे ।इसके बाद पुलिस ने इन लोगों के ऊपर लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कांग्रेस के कई नेता घायल हो गए। बिना अनुमति एंट्री की कोशिश करने और अव्यवस्था पैदा करने को लेकर राहुल गांधी समेत कई लोगों पर कैसे भी दर्ज हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा ने डीजीपी से बात की और उन्हें केस फाइल करने का आदेश दिया।

जबरन प्रवेश की वजह से घटी यह घटना

दरअसल इस घटना के पीछे करीब 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने का हठ जिम्मेदार था। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहर में एंट्री करने से ठीक पहले रोका। इन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पुलिस की लाठी चार्ज में असम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और विधानसभा में नेता विपक्ष देवव्रत सैकिया भी जख्मी हुए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई तब की गई है जब कांग्रेस के कार्यकर्ता गुवाहाटी शहर में एंट्री से रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को हटाने लगे। इससे पहले हिमांता विश्व सरमा सरकार ने कांग्रेस की इस यात्रा को गुवाहाटी के मुख्य मार्ग से निकलने की परमिशन नहीं दी थी।प्रशासन का कहना था कि मंगलवार को गुवाहाटी में वर्किंग डे होगा और यदि यात्रा को निकालने की परमिशन दी गई तो पूरे शहर में जाम लग जाएगा

गुवाहाटी मुख्य मार्ग से कांग्रेस की न्याय यात्रा को नहीं था परमिशन

असम सरकार ने कहा था कांग्रेस को अपनी यात्रा गुवाहाटी के मुख्य मार्ग से ले जाने की वजह नेशनल हाईवे की तरफ से ले जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया था कि वह नेशनल हाईवे 27 पर जाएं जो गुवाहाटी के लिए रिंग रोड की तरह है। मार्च में शामिल कांग्रेस के लोगों ने कहा प्रशासन ने बेतुका आधार देते हुए गुवाहाटी में एंट्री की परमिशन नहीं दी है।इस तरह मंगलवार को एक बार फिर से यात्रा को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में ठन गई।इससे पहले सोमवार को भी उसे वक्त दोनो के बीच विवाद शुरू हो गया था, जब राहुल गांधी को एक मंदिर में एंट्री देने से रोका गया था। इसके बाद राहुल गांधी और जयराम रमेश समय तमाम नेता सड़क पर ही बैठ गए और रघुपति राघव राजा राम गाने लगे।

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गई हिमंत विश्व सरमा सरकार

कांग्रेस का कहना है कि हिमंत विश्व सरमा की सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डर गई है और उसे रोकना चाहती है। कांग्रेस ने कहा असम में हमारी एंट्री के बाद से ही देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हमारे काफिले पर लगातार हमले करवा रहे हैं। इसके लिए गुंडों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।गौरतलब है कि राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमद् शंकर देव के मंदिर जाना चाहते थे,जिनकी असम में बहुत मान्यता है, लेकिन हिमंत विश्वा सरमा ने कहा था कि राहुल गांधी को अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पहले मंदिर नहीं जाना चाहिए।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...