बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड के नियोजन नीति में 60:40 का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया इससे कई छात्रों को चोट आई। इसके जवाब में छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके ,जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। गुरुवार को झारखंड के अलग-अलग हिस्से से विद्यार्थी विधानसभा का घेराव करने के लिए रांचीपहुंचे थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों का हुजूम विधानसभा की ओर बढ़ रहा था, लेकिन विधानसभा से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी। इससे छात्र उग्र हो गए और उन्हें बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
छात्रों को बैरिकेडिंग तोड़ते देख यहां मौजूद पुलिस ने उग्र युवाओं को ऐसा करने से मना किया तो वे और उग्र ही गए इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके और सरकार विरोधी नारा लगाना शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि 60:40 ने चलतो। युवाओं ने यह भी कहा कि नेताओं के बच्चे झारखंड पर राज करेंगे और हम और हमारे पिता दिल्ली-मुंबई नौकरी करने जाएंगे। यह सबअब नहीं चलेगा।
60:40 क्यों लागी कर रही सरकार
छात्रों ने कहा कि वे अब जाग गए हैं।सरकार की नीतियों को समझ चुके हैं छात्रों की एकता में फूट डालने की सरकार की मंशा, अब कामयाब नहीं होगी।हम सरकार से कुछ नहीं मांग रहे,सिर्फ अपने लिए नौकरी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अब कहीं जाने वाले नहीं हैं।हमें झारखंड में ही रोजगार चाहिए छात्रों ने मांग की छात्रों के हित में उन्हें लड़ाने की कोशिश ना करें सरकार।छात्र कर रहे हैं कि 60:40 नाय चलतो , नाय चलतो, नाय चलतो तो फिर सरकार यह नीति क्यों लागू कर रही है।
हम सुसाइड नहीं, संघर्ष करेंगे
अपनी मांग को लेकर छात्रों ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं।हम लड़ते रहेंगे। हम सुसाइड करने वाले नहीं हैं, हम भगत सिंह के अनुयाई हैं। उनके बताए रास्ते पर चलेंगे, संघर्ष करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।कहीं ना जाइबो हमनि,यहीं नौकरी करबो हमनी। छात्रों ने ओबीसी को भी आरक्षण देने की मांग करते हुए कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए सीटें आरक्षित करनी होगी। छात्रों ने जातीय जनगणना की भी मांग की।

