Homeदेशलालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण (छपरा )से मैदान में ,रूढ़ि...

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण (छपरा )से मैदान में ,रूढ़ि की बढ़ी मुश्किलें 

Published on

न्यूज़ डेस्क
रोहिणी आचार्य इस बार चुनावी मैदान में पहली बार शंखनाद कर रही है। वे सारण की सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार हैं। उनके सामने बीजेपी के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूढ़ि है जो पिछले कई बार से जीत हासिल करते रहे हैं। लेकिन इस बार खेल कुछ बदल हुआ है। रूढ़ि की परेशानी बढ़ी हुई है।

 यहाँ से पहले लालू यादव चुनाव लड़ते थे लेकिन अब उनकी बेटी रोहिणी चुनाव लड़ रही है।  बिहार की सारण सीट से सियासी सफर की शुरुआत करते हुए चुनाव का शंखनाद किया। बता दें सारण सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार रोहिणी ने चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।           

सारण में रोड शो के दौरान रोहिणी आचार्य ने  बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी पर हमला बोलते हुए रोहिणी ने कहा कि जब वे सिंगापुर में थीं तो अकेले ही विरोधियों के नाक में दम कर दिया था। अब तो वो अपने घर सारण में हूं। जहां जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा यहां आकर ऐसा लग रहा कि मैं अपने मायके वापस आ गई हूं। बता दें कि रोहणी चुनाव लड़ने के लिए ही सिंगापुर से बिहार लौटी हैं।

बता दें कि सारण संसदीय सीट हमेशा से  हॉट सीट मानी जाती रही है। साल 1977 में सारण लोकसभा सीट से ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव पहली बार सांसद चुने गए थे। इस सीट बीजेपी ने राजीव प्रताप रुडी को टिकट दिया है। सारण सीट से रोहिणी बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं ।

बता दें रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से अपना राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं। रोहिणी के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं । शादी के बाद रोहिणी पिछले कई सालों से सिंगापुर में ही रह रही थीं। चुनाव लड़ने के लिए रोहिणी सिंगापुर से बिहार लौटी हैं।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...