Homeदेशममता बनर्जी के आवास में पुलिस लिखी गाड़ी लेकर घुसने की कोशिश...

ममता बनर्जी के आवास में पुलिस लिखी गाड़ी लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के पास हथियारों के साथ एक युवक को कोलकाता पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसे कालीघाट में ममता बनर्जी के घर की गली में पकड़ा गया। वह पुलिस का स्टीकर लगी कार लेकर ममता बनर्जी के घर के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कालीघाट पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक के बैग से भुजाली समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं।संदिग्ध युवक का नाम नूर आलम बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल नूर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के वक्त अपने घर में थी ममता बनर्जी

शुक्रवार दोपहर जब यह घटना घटी तब ममता बनर्जी अपने घर पर ही थीं।आज धर्मतला में 21 जुलाई को होने वाली तृणमूल की रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घर से निकलने वाली थी, उसी वक्त यह घटना घटी। हालांकि पुलिस ने नूरा आलम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

नूर आलम के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

मामले की जांच कर रही टीम को पुलिस का स्टीकर लगी हुई गाड़ी से संदेहास्पद बैग भी बरामद हुआ है ।संदिग्ध आरोपी के पास से चाकू , गड़ाशा जैसे धारदार हथियार बरामद हुआ है। यह गाड़ी किसकी है l,अभी इसका पता लगाया जा रहा है साथ ही संदिग्ध युवक की भी कुंडली खंगाली जा रही है।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मामले की जांच में जुटे

इस मामले की जांच में जुटे कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि आज शहीद दिवस है। ऐसे में हम इस घटना को गंभीरता से देख रहे हैं।उस व्यक्ति के पास बंदूक भी थी। पूछताछ में वह अलग-अलग बातें बता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा था।उसके पास से बीएसएफ का पहचान पत्र मिला है।लेकिन अगर वह मुख्यमंत्री से मिलने आया था तो उसके पास हथियार क्यों थे ? इन सब मामलों की अभी जांच की जा रही है

मुख्यमंत्री आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे कालीघाट थाना में ले गई है। वहीं संदिग्ध गाड़ी के मालिक की पहचान भी हो गई है। गाड़ी के मालिक का नाम नूर हमीम बताया गया है। लेकिन पुलिस इस बात की अभी जांच कर रही है कि जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है,यह वही शख्स है या नहीं। फिलहाल पुलिस को पता चला है कि नूर पश्चिम मिदनापुर के अलीगंज कसारा का रहने वाला है। वही मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा इस प्रकरण के बाद बढ़ा दी गई है।

कालीघाट थाने के एशिया रोशनी को निलंबित किया जाए: शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री आवास के पास हथियार के साथ युवक की गिरफ्तारी की घटना पर राज्य के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पुलिस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है।पुलिस ने राज्य में चुनावी आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित किया हुआ है। परिणामस्वरूप वह अपने कर्तव्यों को पूरा करने में असमर्थ है।कालीघाट थाने के आइसी और उसी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

 

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...