HomeदेशKolhapur: कोल्हापुर की घटना पर CM शिंदे की चेतावनी- 'जो कानून को...

Kolhapur: कोल्हापुर की घटना पर CM शिंदे की चेतावनी- ‘जो कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेंगे उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा’

Published on

विकास कुमार
कोल्हापुर की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बयान दिया है। शिंदे ने लोगों से शांति की अपील की है। शिंदे ने कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा रखा था। इसके बाद कुछ हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे।हिंदू संगठनों ने आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । कोल्हापुर बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई और पत्थरबाजी हुई।

वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेंगे उन्हें नहीं छोड़ा जाएगा,मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। आम जनता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोगों को शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कोल्हापुर में बवाल पर एकनाथ शिंदे को आड़े हाथों लिया है,उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भेदभाव कर रहे हैं। शासकों द्वारा धार्मिक मुद्दों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की घटना के बाद कोल्हापुर में अशांति है। अगर किसी ने मोबाइल फोन पर गलत मैसेज भेजा है तो भी सड़कों पर उतरकर धार्मिक रूप देने की जरूरत नहीं है। राज्य में शांति स्थापित करना शासकों की जिम्मेदारी है। लेकिन उनसे जुड़े लोग सड़कों पर उतरने लगें तो अहिंसा से कटुता पैदा होना ठीक नहीं है। जो हो रहा है, वह कोई एक कृत्य नहीं है। उसके पीछे एक विचारधारा है। ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसलिए, छोटी संस्थाओं की रक्षा करते हुए अगर कोई कानून को हाथ में लेता है तो कार्रवाई करना सरकार का काम है।

कोल्हापुर में तनाव को कम करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। और सभी दंगाईयों को जेल के अंदर डालना चाहिए। ऐसी घटनाओं से पूरी दुनिया में देश की छवि खराब हो रही है।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...