Homeटेक्नोलॉजीगूगल क्रोम की ये ट्रिक्स जान लीं तो मजा आ जाएगा,आसान हो...

गूगल क्रोम की ये ट्रिक्स जान लीं तो मजा आ जाएगा,आसान हो जाएगा काम

Published on

गूगल क्रोम पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला वेब ब्राउजर है।घर पर इंटरनेट सर्फिंग से लेकर ऑफिस के कामों तक इसे हर जगह यूज किया जाता है। कई कामों को आसान बनाने के लिए इसमें एक्सटेंशन इंस्टॉल की जाती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे क्रोम यूज करने का आपका एक्सपीरियंस ही बदल जाएगा।ये फीचर गूगल क्रोम में ही आते हैं और इनके लिए किसी भी एक्सटेंशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको काम के लिए कई टैब्स ओपन करनी पड़ती हैं तो आप इन्हें टैब ग्रुप में एक साथ ला सकते हैं। कलर-कोडेड ग्रुप के कारण जरूरत के समय इनकी पहचान कर पाना आसान हो जाता है। इसके लिए किसी भी टैब पर राइट क्लिक कर एड टैब टू ग्रुप सेलेक्ट करें।

जब आपको काम के लिए दर्जनों टैब्स ओपन करनी पड़े और इनमें से किसी एक को सर्च करना पड़े तो काफी मुश्किल हो जाता है। इसकी जगह Ctrl + Shift + A प्रेस करें।आपके सामने सारी टैब्स की एक लिस्ट आ जाएगी।आप यहां कीवर्ड टाइप कर किसी भी टैब पर पहुंच सकते हैं।

क्रोम का मेमोरी सेवर फीचर बड़े काम का है।यह कुछ देर तक यूज न होने पर टैब को डिस्कार्ड कर देता है, जिसका मतलब है कि क्रोम पर टैब विजिबल रहेगी, लेकिन यह डेटा लोड नहीं करेगी। इससे रैम पर स्पेस बच जाता है। इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग में जाकर परफॉर्मेंस पर जाएं और मेमोरी सेवर को अपनी जरूरत के हिसाब से सेलेक्ट कर लें। इसी तरह एनर्जी सेवर मोड को भी एक्टिवेट किया जा सकता है।इसे इनेबल करने पर यह बैकग्राउंड एक्टिविटी और विजुअल इफेक्ट को लिमिटेड कर बैटरी को लंबा चलने में मदद करता है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this