Homeदेशजानिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते...

जानिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए क्या फैसला दिया है ?

Published on

न्यूज डेस्क
सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बड़ी राहत दी है। सेजेआई की अगुवाई वाली संविधान पीठ ने फैसला दिया कि सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि जैसे विषयों के अलावा सेवाओं पर दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं। पीठ ने कहा कि निर्वाचित सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का ‘अद्वितीय’ चरित्र है और उन्होंने न्यायाधीश अशोक भूषण के 2019 के फैसले से सहमति नहीं जतायी कि दिल्ली के पास सेवाओं पर कोई अधिकार नहीं है।

शीर्ष न्यायालय ने केंद्र तथा दिल्ली सरकार के बीच सेवाओं पर प्रशासनिक नियंत्रण के विवादित मुद्दे पर अपने फैसले में कहा, ‘केंद्र की शक्ति का कोई और विस्तार संवैधानिक योजना के प्रतिकूल होगा…दिल्ली अन्य राज्यों की तरह ही है और उसकी भी एक चुनी हुई सरकार की व्यवस्था है।’

संविधान पीठ में न्यायमूर्ति एम आर शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा भी शामिल रहे। पीठ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के पास सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि के अलावा सेवाओं पर विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं।’

उसने कहा कि प्रशासनिक मुद्दों में केंद्र की प्रधानता संघीय व्यवस्था तथा प्रतिनिधित्व लोकतंत्र के सिद्धांत को खत्म कर देगी। उसने कहा कि अगर ‘‘सेवाओं’’ को विधायी, कार्यकारी अधिकार क्षेत्र से बाहर किया जाता है तो मंत्रियों को सरकारी अधिकारियों पर नियंत्रण से बाहर कर दिया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश ने खचाखच भरे अदालत कक्ष में फैसला पढ़ते हुए कहा कि लोकतंत्र और संघवाद संविधान की मूल संरचना का हिस्सा हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर अधिकारियों को मंत्रियों को रिपोर्ट करने से रोका जाता है तो सामूहिक जिम्मेदारी के सिद्धांत पर असर पड़ता है। इसमें कहा गया है कि शासन के लोकतांत्रिक स्वरूप में प्रशासन की वास्तविक शक्ति निर्वाचित सरकार के पास होनी चाहिए। पीठ ने कहा कि जिन मामलों में केंद्र तथा राज्य दोनों कानून बना सकते हैं, उनमें केंद्र सरकार की शक्ति यह सुनिश्चित करने के लिए सीमित है कि शासन केंद्र सरकार के नियंत्रण में न चला जाए।

गौरतलब है कि दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार की विधायी और शासकीय शक्तियों से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए संविधान पीठ का गठन किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2015 में एक अधिसूचना जारी की थी कि उसके पास दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने इस अधिसूचना को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा दिल्ली सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ए एम सिंघवी की दलीलें सुनने के बाद 18 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शीर्ष न्यायालय ने पिछले साल छह मई को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण का मुद्दा पांच सदस्यीय संविधान पीठ को सौंपा था।

Latest articles

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?जो होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने की सिफारिश

सीजेआई भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश...

बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा की

SIR के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने...

वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा लैपटॉप? ये आसान तरीके करेंगे मदद, झंझट होगा दूर

आपने बॉस को ईमेल करने या घर के लिए राशन ऑर्डर करने के लिए...

सीएम फेस’ को लेकर हमलावर हैं तेजस्वी, बोले- नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी BJP

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का सीएम फेस घोषित होने के बाद से तेजस्वी...

More like this

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत?जो होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने की सिफारिश

सीजेआई भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगला प्रधान न्यायाधीश...

बिहार के बाद अब देश के इन 12 राज्यों में होगा SIR, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा की

SIR के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने...

वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा लैपटॉप? ये आसान तरीके करेंगे मदद, झंझट होगा दूर

आपने बॉस को ईमेल करने या घर के लिए राशन ऑर्डर करने के लिए...