Homeदेशजानिए टाइम कैप्सूल के बारे में जो राम मंदिर नीचे गाड़ने की...

जानिए टाइम कैप्सूल के बारे में जो राम मंदिर नीचे गाड़ने की तैयारी हो रही है

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तैयारी जोड़ो से चल रही है। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होना है। इसके भव्य तैयारी चल रही है। लेकिन अब इसी के बीच टाइम कैप्सूल गाड़ने की भी बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दो हजार फीट नीचे एक ‘टाइम कैप्सूल’ गाड़ेगा।

 टाइम कैप्सूल में राम जन्मभूमि का विस्तृत इतिहास होगा। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, इस क्षेत्र पर भविष्य में किसी भी विवाद से बचने के लिए और पुरातत्वविदों या इतिहासकारों की मदद के लिए ऐसा किया जाएगा। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा के दिन टाइम कैप्सूल नहीं रखा जाएगा क्योंकि इसे तैयार होने में समय लगेगा। न्यूनतम संभव शब्दों में सटीक सामग्री लिखने के लिए विशेषज्ञों से संपर्क किया गया है।

 टाइम कैप्सूल में अयोध्या, भगवान राम और उनके जन्म स्थान के बारे में संस्कृत में एक संदेश होगा। टाइम कैप्सूल को साइट के नीचे रखने से पहले एक तांबे की प्लेट या ‘ताम्र पत्र’ के अंदर रखा जाएगा। ट्रस्ट के अनुसार, संस्कृत को इसलिए चुना गया क्योंकि इसमें कुछ शब्दों में लंबे वाक्य लिखा जा सकता है।

टाइम कैप्सूल सूचनाओं का एक ऐतिहासिक भंडार होता है। इसका उपयोग भावी पीढ़ी के साथ संवाद कायम करने के एक तरीके के रूप में किया जाता है। इसकी मदद से आने वाली पीढ़ियां किसी विशेष युग, समाज और देश के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आमतौर पर टाइम कैप्सूल इमारतों की नींव में रखे जाते हैं। यह एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील या तांबे जैसी धातुओं से बनाया जाता है और संदेश एसिड-मुक्त कागज पर लिखा जाता है ताकि कागज हजारों वर्षों के बाद भी सड़ न जाए।

30 नवंबर 2017 को स्पेन के बर्गोस में ईसा मसीह की मूर्ति के अंदर एक 400 साल पुराना टाइम कैप्सूल पाया गया, जिसमें वर्ष 1777 की आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जानकारी थी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सबसे पुराना टाइम कैप्सूल है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this