Homeदुनियामास्को पर कीव का बड़ा हमला ,यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध...

मास्को पर कीव का बड़ा हमला ,यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चरम पर पहुंचा !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
रूस अपर यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब अपने चरम पर पहुँच गया है। दोनों देशो के बीच हमला तेज है और यूक्रेन कही -कही भारी पड़ता दिख रहा है। लेकिन रूस की तरफ से बचाव जारी है। 

जानकारी के मुताबिक़ यूक्रेनी सेना रूस के कई इलाकों पर कब्जा भी कर चुकी है।  अब खबर आई है कि यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। 

यूक्रेन की तरफ से बुधवार को मॉस्को पर कई ड्रोन दागे गए।  हालांकि, रूस की सेना ने उन्हें मार गिराया।  रूसी सेना ने बताया कि यूक्रेन के 11 ड्रोन सेना ने मार गिराए। अधिकारियों ने कहा कि यह फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से राजधानी पर सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि कुछ ड्रोन पोडोल्स्क शहर के ऊपर नष्ट कर दिए गए। मॉस्को क्षेत्र का यह शहर क्रेमलिन से लगभग 38 किलोमीटर दक्षिण में है. सोबयानिन ने बुधवार तड़के टेलीग्राम पर कहा कि यह ड्रोन का उपयोग करके मॉस्को पर हमला करने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। 

सोब्यानिन ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलों के बाद किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है। रूस के दक्षिण-पश्चिम में ब्रायंस्क पर हुए हमले के बाद भी किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं है। 

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया कि तुला क्षेत्र में 2 ड्रोन नष्ट कर दिए गए, जो उत्तर में मॉस्को क्षेत्र की सीमा पर है। रूस के दक्षिण-पश्चिम में रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर वसीली गोलुबेव ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन की मिसाइल को भी नष्ट कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यूक्रेन की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने रात में रोस्तोव क्षेत्र में एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम पर हमला किया.

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this