केरल: युवती ने ऑनलाइन मंगवाई बिरयानी, फूड प्वाइजनिंग से मौत,एक हफ्ते में दूसरा मामला

0
228

नई दिल्ली: केरल के कासरगोड में फूड प्वाइजनिंग से एक 20 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती ने स्थानीय होटल से ऑनलाइन मंगाए गए बिरयानी की एक किस्म ‘कुझिमंथी’ के सेवन के बाद शनिवार को मृत्यु हो गई।

युवती के माता पिता ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने कहा बताया कि युवती के माता-पिता ने इस संबंध शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा था जहां से उसे कर्नाटक के मंगलुरु में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश

इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। जॉर्ज ने कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त को घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विषाक्त भोजन के आरोपी होटलों का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए) के तहत रद्द किया जाएगा।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

गौरतलब है ​कि इस हफ्ते की शुरुआत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की कथित तौर पर कोझिकोड में एक भोजनालय से खाना खाने के बाद मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here