Homeदेशजेल से ही चल  रही है केजरीवाल की सरकार ,जेल से जारी किया...

जेल से ही चल  रही है केजरीवाल की सरकार ,जेल से जारी किया केजरीवाल ने पहला आदेश 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
 आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल अब जेल से ही दिल्ली की सरकार चला रहे है। प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में केजरीवाल ने अपना पहला आदेश जारी किया है। यह जल मंत्रालय विभाग से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन जांच एजेंसी ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया।

 सीएम केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी में अपना पहला आदेश जारी किया। उनका यह आदेश दिल्ली सरकार के जल मंत्रालय से जुड़ा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को आदेश का नोटिस भेजा है। जंल मंत्री आतिशी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

 ईडी के रिमांड पर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका लगा है। केजरीवाल ने शनिवार को ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी और विशेष अदालत के रिमांड के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए इस पर रविवार को तत्काल सुनवाई का आग्रह किया था। सूत्राें के अनुसार कोर्ट ने उनका आग्रह नहीं माना। अब उनकी याचिका पर सुनवाई होली के अवकाश के बाद मंगलवार को हो सकती है। याचिका में केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों को गलत बताया है।

केजरीवाल से शाम को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ईडी हिरासत में मुलाकात की। इससे पहले सुबह सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का लोगों के नाम संदेश पढ़ा। संदेश में केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। कोई भी जेल उन्हें अंदर नहीं रख सकती। वह जल्द लौटेंगे और महिलाओं को 1000 रुपए देने सहित सभी वादे पूरे करेंगे। उनका जन्म संघर्षों के लिए हुआ है और वह भविष्य में भी बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा से भी नफरत नहीं करने और महिलाओं से आग्रह किया कि वह मंदिर जाकर उनके लिए आशीर्वाद मांगने अपील की।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this