ईडी समन के बाद पहली बार सामने आए केजरीवाल ने खुशखबरी देकर बीजेपी को घेरा

0
86

बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी की खुशखबरी साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को घेरा है।कथित शराब घोटाले में ईडी समन के बाद पहली बार सामने आए केजरीवाल ने कहा की एमसीडी में 15 साल तक बीजेपी का शासन था और तब यहां से सिर्फ भ्रष्टाचार की खबरें ही आती थी। केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी के सामने पेश होना है, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कर्मचारियों की नौकरी पक्का होने की खुशखबरी

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज आप लोगों को खुशखबरी देने आया हूं। कल एमसीडी की बैठक में मंजूरी दे दी गई है कि करीब 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। जनवरी में हमारी सरकार बनी थी। तब से 6494 कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं। कच्चा कर्मचारी का मतलब है, जिनकी नौकरी का कुछ अता- पता नहीं, आज बुलाते हैं, कल नहीं। महीने में 15 दिन बुलाएंगे या 20 दिन कुछ पता नहीं होता है।छुट्टियों का भी पता नहीं होता है और न हीं पूरा वेतन मिलता है।सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था।

बीजेपी के 15 सालों में एमसीडी में सिर्फ भ्रष्टाचार और शोषण

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर एमसीडी में भ्रष्टाचार और सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया।केजरीवाल ने कहा कि 15 साल से यहां बीजेपी की सरकार थी। एमसीडी में ,जिसने सफाई कर्मचारियों के शोषण में कोई कमी नहीं छोड़ी।उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार की खबरें ही आती थी। इतना भ्रष्टाचार होता था कि सुनने में आता था कि कर्मचारियों को वेतन ही नहीं मिल रहा है। हड़ताल करते थे, सड़कों पर। अब सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने लगा है।सफाई कर्मचारियों के पक्के होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here