HomeदेशKedarnath Dham: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों...

Kedarnath Dham: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों तीर्थयात्री की मौजूदगी में उठी बाबा केदार की डोली

Published on

विकास कुमार
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर समिति ने पूरी तैयारी के साथ पूजा पाठ के बाद धाम के कपाट बंद कर दिए। इस खास मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी। अब बाबा केदार के कपाट अगले छह महीने के लिए बंद हो गए हैं। अब आने वाले छह महीना तक बाबा केदार ओंकारेश्वर मंदिर में विराजेंगे। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था। इस दौरान सेना के भक्तिमय धुनों के साथ जय श्री केदार तथा ऊँ नमः शिवाय के उद्घोष से केदारनाथ गूंज उठा।

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली हजारों तीर्थयात्रियों के साथ सेना के बैंड बाजों के साथ पैदल प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई है। आर्मी के 6 ग्रिनेडियर के बैंड की धुन के साथ अपने शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए रवाना हुई। 17 नवंबर को डोली अपने शीत कालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर मे विराजमान होगी।

इस वर्ष उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। सबसे बड़ी बात ये रही कि इस साल बिना किसी बड़े हादसा के यह यात्रा संपन्न हुई है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this