Homeदेशकेसीआर को लगा बड़ा झटका ,बीआरएस के दो बड़े नेता सौ समर्थकों...

केसीआर को लगा बड़ा झटका ,बीआरएस के दो बड़े नेता सौ समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल !

Published on


न्यूज़ डेस्क 


तेलंगाना चुनाव से पहले केसीआर को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता कासिरेड्डी नारायण रेड्डी और ठाकुर बालाजी सिंह 100 वर्तमान और पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर दोनों नेताओं को उनके 100 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया।                      कांग्रेस ने कहा है  ”आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में बीआरएस नेता कासिरेड्डी नारायण रेड्डी और ठाकुर बालाजी सिंह कलवाकुर्थी विधानसभा क्षेत्र के 100 वर्तमान और पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीआरएस नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया।
                         वहीं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा, ”आज एमएलसी कासिरेड्डी नारायण रेड्डी और पार्टी नेता ठाकुर बालाजी सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 17 दिनों तक तेलंगाना में थी और उसके बाद सीडब्ल्यूसी की बैठक भी तेलंगाना में हुई।
                        ए. रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि सोनिया गांधी और यूपीए सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए तेलंगाना बनाया। हालांकि, पिछले 10 वर्षों में बीआरएस सरकार के तहत कोई काम नहीं किया गया है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं और हमने राज्य में छह गारंटी की घोषणा की है। अलग राज्य की मांग करते हुए कई लोगों की मौत हो गई और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके सपने पूरे होंगे।
                       इससे पहले भी सत्तारूढ़ बीआरएस के कई वरिष्ठ नेता तेलंगाना विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस राज्य में जोर शोर से प्रचार में जुटी है और सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...