Homeदेशआज खड़गे से कमलनाथ करेंगे मुलाकात फिर देंगे अपने पद से इस्तीफा...

आज खड़गे से कमलनाथ करेंगे मुलाकात फिर देंगे अपने पद से इस्तीफा !

Published on

न्यूज़ डेस्क
मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात में कई तरह की बाते भी होंगी। पार्टी की हार की समीक्षा भी की जाएगी और उम्मीद है है कि कमलनाथ अपने पद से इस्तीफा भी देंगे। कमलनाथ ने राज्य चुनाव में काफी मेहनत किया था लेकिन पार्टी को बीजेपी से करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की यह हार पार्टी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
बता दें कि बीजेपी ने रविवार को 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 163 सीट जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया जबकि कांग्रेस 66 सीट पर सिमट गई।
                 सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ के आज मंगलवार को खड़गे से मिलने की संभावना है और उन्हें पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान के बारे में माना जा रहा है कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं के खिलाफ सीट बांटवारे को लेकर कमलनाथ द्वारा की गई टिप्पणियों से भी नाराज है।
           मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां सपा केवल चार से छह सीटें मांग रही थी वहीं जदयू ने महज एक सीट पर दावेदारी की थी। इस पर कमलनाथ सहमत नहीं थे और वर्ष 2024 में भाजपा से मुकाबले करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को नाराज कर दिया था।सूत्रों ने बताया कि आलाकमान कथित तौर पर कमलनाथ के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात से भी नाराज है।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this