झारखंड: राज्यसभा सांसद और भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर त्रिपुरा में जानलेवा हमला

0
189

रांची (बीरेंद्र कुमार): झारखंड के राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पर त्रिपुरा में एक बड़ा हमला किया गया। समीर उरांव के काफिले पर हुए हमले के दौरान 5- 6 राउंड गोलियां चलाई गई। राज्यसभा सांसद समीर उरांव त्रिपुरा के सह प्रभारी भी हैं। इस हमला के वक्त वे कंचनपुर से राजधानी अगरतला लौट रहे थे।

त्रिपुरा मोथा समर्थक ने किया हमला

पूर्वोत्तर के इस राज्य त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। 1 दिन पहले ही टिपरा मोथा ने ग्रेटर टिपरालैंड की मांग करते हुए अगरतला में एक बड़ी रैली की थी। भाजपा का आरोप है कि टिपरा मोथा ने ही भाजपा सांसद समीर उरांव पर जानलेवा हमला किया है। भाजपा का आरोप है कि इस हमले में समीर उरांव समेत चार लोग घायल हुए हैं।

टिपरा मोथा ने हमले के आरोप को किया खारिज

टिपरा मोथा के चीफ प्रफूत किशोर कुमार माणिक्य देव बर्मा ने शनिवार की रैली में यह दावा किया था कि जब से से उनकी पार्टी त्रिपुरा एडीसी में सत्ता में आई है, तब से ट्राइबल काउंसिल में हिंसा की कोई घटना नहीं घटी है। उन्होंने अपनी पार्टी के ऊपर बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे लगे हमले के आरोप को भी खारिज कर दिया। वही बीजेपी अभी भी उसी पर हमले का आरोप लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here